फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, लगने वाली है लॉटरी

Sun, 27 Mar 2022 02:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
Swapna Shastra: सोते समय आमतौर पर हर कोई सपने देखता है। नींद खुलने के बाद कुछ सपने भूल जाते हैं, तो वहीं कुछ सपने याद रह जाते हैं। साथ ही कुछ सपने सुकून देने वाले होते हैं, तो कुछ सपनों को देखकर मन में भय बैठ जाता है। लेकिन हर सपने का मतलब अशुभ प्रभाव ही नहीं होता। कुछ सपने शुभ फल भी देने वाले होते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अलग-अलग मतलब बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आपको सपने में दिखाई देने वाली चीजें आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं की बोधक होती हैं। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो भविष्य में घटित होने वाली किसी शुभ घटना के बारे में संकेत देते हैं। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं, तो उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। तो चलिए आज जानते हैं उन चीजों के बारे में, जो अगर आपको सपनों में दिखाई दें तो समझ जाइए कि आपकी लॉटरी लगने वाली है...
विज्ञापन

2 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : istock
मासूम बच्चा 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में आपको यदि कोई मासूम बच्चा खेलता हुआ या मस्ती करता हुआ नजर आ जाए, तो इसका मतलब ये है कि आपके किसी कार्य के पूर्ण होने पर भरपूर पैसा आने वाला है या फिर आपके द्वारा की गई किसी पुरानी निवेश से आपको फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : Chaitra Navratri
कलश
सपने में कलश या कोई बड़ा पात्र दिखाई देना अत्यंत शुभ माना गया है। अगर आपको सपने में पानी से भरा हुआ मिट्टी का घड़ा दिखाई दे जाए तो निश्चित ही आपको धन लाभ होने वाला है और ये सबसे सर्वश्रेष्ठ भी होता है। 

4 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
ब्रश करता हुआ कोई व्यक्ति 
सपने में किसी व्यक्ति को ब्रश यानी दातुन करते हुए देखना या उसका दांत टूटते हुए देखना बेहद शुभ होता है। इसका मतलब आपको खूब सारा पैसा मिलने के साथ ही तरक्की भी हासिल होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
छीनाझपटी देखना
अगर आप सपने में किन्हीं अन्य लोगों को आपस में छीनाझपटी करते हुए देखते हैं, तो ये एक बहुत ही अच्छा सपना है, क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि आपकी लॉटरी लगने वाली है। साथ ही आपको शेयर बाजार से भी ढेर सारा पैसा मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : istock
अनाज का ढेर दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अनाज का ढेर सपने में दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को अनाज के ढेर पर चढ़ता हुआ देखता है तो इसका मतलब है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपने में दिखाई दें ये 6 चीजें तो समझिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : Istock
किसी को रोते हुए देखना
अगर आप किसी व्यक्ति को रोते हुए देख रहे हैं, तो ये एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाला समय आपका तरक्की भरा हो सकता है। किसी पुरानी टेंशन से मुक्ति मिल सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें