Surya Grahan in April 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। सूर्य ग्रहण प्रातः 07: 04 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12: 29 मिनट पर समाप्त होगा। चूंकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक भी देश में मान्य नहीं है। हालांकि, इसे ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण एशिया, अंटार्कटिका और हिंद महासागर सहित विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकता है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन शास्त्रों इसका काफी महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। इसके अलावा इसका असर सभी 12 राशियों पर भी होता है। कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का असर शुभ होता है, तो वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनके जीवन में यह ग्रहण परेशानी ला सकता है।