Surya Grahan 2022: आज शनिश्चरी अमावस्या के साथ साथ साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आज यानी 30 अप्रैल, शनिवार की रात 12 बजकर 15 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और 1 मई सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर इसका समापन होगा। सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई तरह की मान्यताएं हैं। वैज्ञानिक नजरिए से ये एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। हालांकि भारत में ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन इस दौरान सभी को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करना अनिवार्य माना जाता है। इससे ग्रहण के नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय