फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, हो जाएं सावधान

Sat, 22 Oct 2022 04:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इसी दिन गोवर्धन पूजा भी है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था। अक्टूबर का सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। गोवर्धन पूजा के दिन लगने वाले इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशि वाले जातकों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चलिए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए...  

विज्ञापन

2 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि वाले लोगों को ये सूर्य ग्रहण परेशानियां दे सकता है। इस राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को यात्रा करते समय सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। ये बदलाव आपके लिए सही नहीं रहेगा। ऐसे में इस समय सोच-समझकर फैसला लें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।  

4 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, वे इस दौरान अहम निर्णय न ही लें, तो बेहतर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सूर्य तुला राशि में ही रहेंगे। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। इस दौरान इन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हृदय रोगियों को सावधान सावधान रहने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण सही नहीं है। आपके आय में कमी आ सकती है। धन हानि हो सकती है। आपकी वाणी सही नहीं रहेगी। गलत बोलचाल नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें