Surya Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण आंशिक है और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है. लेकिन इस साल लगने वाला ये सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए नकारात्मक प्रभाव वाले साबित हो सकते हैं। खगोलीय दृष्टि और ज्योतिषीय दृष्टि को ध्यान में रखते हुए ग्रहण का अपना महत्व है। खगोलीय दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच एक सीधी रेखा में आ जाता है। यह चंद्रमा को सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध करके पृथ्वी पर छाया डालने की अनुमति देता है। चंद्रमा की छाया के केंद्र में रहने वाले लोग पूर्ण ग्रहण देखते हैं। चार दिसम्बर को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण सिर्फ अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में इस साल आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। सेंट हेलेना, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण जॉर्जिया और चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ ही स्थानों पर लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के वक्त शुभ काम नहीं करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण का हर राशि पर प्रभाव पड़ेगा। इसके निदान के लिए अगर जातक इन मंत्रों का जाप करेगा तो उनके सभी संकट दूर होंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंत्र जिनके जाप से न सिर्फ शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि सभी समस्याएं दूर हो जाती है।