solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
शास्त्रों में बताया गया है जब भी ग्रहण लगता है तो उस दौरान काफी सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान भोजन बनाने और करने से बचा जाना चाहिए। ग्रहण के दौरान सभी तरह के खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। ग्रहण में विशेषरूप गर्भवती महिलाओं का बाहर नहीं जाना चाहिए। ग्रहण में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए और इस दौरान मंदिर के दरवाजे और पर्दे से भगवान के घर को ढक देना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।