फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, सभी राशियों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव

Mon, 14 Dec 2020 10:27 AM IST
रुस्तम राणा आशुतोष चावला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य ग्रहण 2020: सभी राशियों पर ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लग रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा-

Solar Eclipse 2021 dates: साल 2021 में सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और प्रभाव क्षेत्र

विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष
मेष राशि वालों के लिए 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण अष्टम स्थान में लग रहा है। इस कारण यदि वे प्रतिदिन कुछ योग आसन, प्राणायाम, ध्यान करें और समय-समय पर मौन का पालन करें, उनके लिए यह बहुत उत्तम रहेगा। इससे जो परिवर्तन आने वाला है वह अधिक कष्टपूर्ण नहीं होगा और यह प्रक्रिया उनके लिए सहज कट जाएगी।

साल 2021 में इन 5 राशिवालों के खाते में आएगा खूब पैसा, आर्थिक लाभ के हैं प्रबल योग

विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण सप्तम स्थान में होने वाला है, बहुत आवश्यक है कि आप अपने जीवन साथी से संबंध में मधुरता बनाए रखें। किसी भी तरह की साझेदारी में कोई झगड़ा ना करें तो बेहतर है। यदि आप कुछ नया कार्य साझेदारी में शुरू करने वाले हैं तो यह समय बहुत अच्छा नहीं है। किसी भी तरह का भजन कीर्तन करना आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपना कुछ समय संगीत में अवश्य बिताएं।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह छठे स्थान में होने वाला है। छठा स्थान रोग, ऋण और शत्रु का होता है, अर्थात, शत्रु इस समय आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, किसी भी तरह की बीमारी से बाहर निकलने में यह ग्रहण सहयोगी सिद्ध होगा। यदि आप पर कोई ऋण है उससे भी बाहर निकलने के लिए यह ग्रहण सहयोगी सिद्ध हो सकता है। अपने से छोटों का, अपने से निम्न वर्ग के लोगों का आदर करें। उनके साथ सहजता से व्यवहार करें। ब्रह्मचर्य का अगर हो सके तो पालन करें। और किसी न किसी तरह की सेवा में अवश्य जुटे रहें। यह आपकी, ऐसा करना इस तरह के परिवर्तन प्रक्रिया को आपके लिए आसान कर देगा। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण पंचम स्थान में होने वाला है, हो सकता है आपको आपकी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं, तो भाग्य के भरोसे पर ना रहें। हो सकता है कि इस ग्रहण के बाद आप की पढ़ाई में थोड़ी सी रूकावट पैदा हो। बहुत जरूरी है कि विद्यार्थी थोड़ी मेहनत ज्यादा करें और अगर हो सके तो मंत्र दीक्षा लें, चाहें तो गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। यदि यह संभव नहीं हो तो हर रोज सूर्य नमस्कार करें और साथ साथ आदित्य स्तोत्र का श्रवण अवश्य करें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह
सिंह राशि वालों को अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। हो सकता है उनके आंतरिक सुख में थोड़ी कमी आए, थोड़ी बैचेनी सी लगे, ये भी हो सकता है कि वाहन सुख में थोड़ी कमी आए। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि इस वक्त आप अपने घर को बहुत साफ सुथरा रखें, कहीं पर भी कोई कचरा इकट्ठा ना होने दें, विशेष रूप से पर अपने घर के उत्तरी भाग को स्वच्छ रखें। अपनी माता की सेवा करना भी बहुत अच्छा रहेगा। उनके आशीर्वाद से आपके कई दोषों का शमन हो जाएगा और इसी के साथ-साथ करुणापूर्ण ह्रदय से सहायता के कुछ कार्य भी यदि आप प्रतिदिन कर सकें तो यह भी बहुत उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह तीसरे स्थान में होने वाला है इसलिए आवश्यक है कि आप अपनी ड्राइविंग पर थोड़ा ध्यान दें, बहुत ही सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। यह भी बहुत आवश्यक रहेगा कि आप कहीं पर भी किसी झगड़े में न पड़ें। अच्छा रहेगा यदि आप हर रोज कुछ मंत्र जाप कर सकें और हर रोज अपने कंठ चक्र पर कुछ समय ध्यान लगा सकें।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला
तुला राशि वालों के लिए ग्रहण द्वितीय स्थान में होने वाला है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि आप अपने भोजन और वाणी पर ध्यान दें। आपके बैंक बैलेंस पर, आपकी लिक्वीडिटी पर भी इस ग्रहण का असर हो सकता है तो ख़र्च करते वक्त थोड़ा अधिक सावधान रहें। आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा यदि प्रतिदिन कुछ समय मौन का पालन करें। यदि आप किसी भी तरह का तामसिक पदार्थ लेते हैं तो कोशिश करें कि ग्रहण काल में तथा उसके बाद कम से कम तीन महीनों तक इन्हें न लें।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों की चन्द्र राशि में ही यह ग्रहण होने वाला है। इस वक्त हो सकता है आपके मन में थोड़ी बहुत उथल-पुथल रहे, कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय इस समय में नहीं लें, प्रतिदिन  प्राणायाम, ध्यान अवश्य करें। किसी नदी, तालाब या किसी भी जल स्रोत के आसपास यदि आप कुछ समय बिता सकते हैं तो कुछ देर वहां ध्यान करें।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु
धनु राशि वालों के लिए यह बारहवें स्थान में होगा। यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें और व्यर्थ व्यय न करें। यदि आप किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो कुछ महीनों के लिए इसको स्थगित कर दें। आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, आप अपने बड़ों का पैर छूकर प्रतिदिन आशीर्वाद लें और कुछ दान करें। ग्रहण के बाद किसी भी तरह का दान करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर
मकर राशि वालों के लिए ग्रहण एकादश स्थान में होने वाला है, एकादश स्थान में अगर कुछ भी घटता है तो वह हमेशा शुभ फलदायक ही होता है। केवल अपने मित्रों के साथ संबंधों में ग़लतफ़हमी या थोड़ी सी कड़वाहट आ सकती है, अन्यथा धन प्राप्ति के लिए, आय की वृद्धि के लिए यह शुभ रहने वाला है। इस वक्त सत्संग, ध्यान, भजन करना आपके लिए अत्यन्त उत्तम रहेगा। अगर आप गर्दन और कंधों का व्यायाम करें तो उससे आपको और अधिक लाभ होगा।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण दशम स्थान में लगेगा। इसलिए हो सकता है कि आपको आपके कार्य स्थल पर किसी गलतफहमी का शिकार होना पड़े, इसकी वजह से थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। यदि आपका कोई कार्य सुचारू रूप से चल रहा है तो हो सकता है उसमे कुछ अड़चनें आएं। यदि कार्य स्थल पर प्रगति के कुछ आसार बन रहे हैं तो वहां पर भी कुछ न कुछ अड़चनें आने की संभावना बनती है। यह बहुत ही आवश्यक है कि आप कर्मयोगी बनें। कर्मयोग का सहारा लें। इस बात को याद रखें कि आपका अधिकार आपके कर्म पर ही है उसके फल पर कभी भी नहीं। अगर आप ऐसा कर पाएंगे तो यह समय आपके लिए थोड़ा आसान होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन
मीन राशि वालों के लिए यह नवम स्थान में होने वाला है। मीन राशि वाले जातक के लिए बहुत आवश्यक है कि अपने पिता के साथ किसी तरह का झगड़ा न करें और कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी के साथ किसी तरह का झगड़ा न करें। जहां तक हो सके बड़ों की बात सुनें, अन्यथा संभावना है कि आपके बनते-बनते काम भी रुक जाएंगे, भाग्य शायद आपका साथ नहीं देगा। बहुत अच्छा होगा यदि आप गुरु मंत्र करें। अपने गुरु का एक चित्र अपने पास रखें। गुरु द्वारा दिये गए ज्ञान को स्मरण रखें और छोटी-छोटी बातों की उपेक्षा करके आगे बढ़ने की सोच रखें। इतना कर पाने से भी इस ग्रहण के फलस्वरूप जीवन में आया परिवर्तन बहुत ही सहज हो जाएगा और यह ग्रहण भी शुभ फल देने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें