साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार को घटित होगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। 21 जून 2020 दिन रविवार तिथि अमावस्या, ग्रहण का आरंभ मृगशिरा नक्षत्र में होगा लेकिन ग्रहण का समापन राहु के नक्षत्र आद्रा में होगा। यह अपने आप में ज्योतिष और खगोलीय घटना के लिए बहुत ही अद्भुत बात होगी की ग्रहण का आरंभ मंगल के नक्षत्र में होगा और अंत राहु के आद्रा नक्षत्र में होगा। लेकिन चन्द्रमा मिथुन राशि में सूर्य, बुध और राहु के साथ योग बनाएंगे जो की बहुत अच्छा योग नहीं माना जाएगा।
जातकों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण काल में सूर्य अगर राहु के साथ गोचर करे तब बहुत ही अहित वाली बात होती है। देश का नाम कलंकित होता है। देश के शीर्ष नेता, अधिकारी, या अन्य वर्ग भी कलंकित होता है। उन्हें लोगों का आक्रोश का सामना करना पड़ता है।