फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunday Upay: रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

Sat, 25 Jun 2022 08:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। - फोटो : istock
Sunday Upay in Vastu: हिंदू धर्म के अनुसार हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हर मनोकामना पूरी करती है। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रविवार को जरूर करें दान - फोटो : iStock
रविवार को जरूर करें दान
रविवार के दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सूर्य देवता को दें अर्घ्य  - फोटो : प्रयागराज
सूर्य देवता को दें अर्घ्य 
रविवार के दिन रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य  देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए 'ॐ  सूर्याय नमः, ॐ वासुदेवाय नमः, ॐ आदित्य नमः' इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं। 

4 of 6
देसी घी का जलाएं दीपक
देसी घी का जलाएं दीपक
रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में बरकत आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
चंदन का तिलक - फोटो : iStock
चंदन का तिलक
रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए और लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करने से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काले पशु को खिलाएं रोटी - फोटो : self
काले पशु को खिलाएं रोटी
कहा जाता है कि रविवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी या काली चिड़िया को दाना डाला जाए तो रुके हुए कामों में निरंतरता आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें