फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2021: 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन चार राशियों को होगी परेशानी

Fri, 12 Mar 2021 07:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का मीन राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
समस्त ग्रहों के राजा सूर्यदेव 14 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 13 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के मेष राशि में आने को मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन संक्रांति के दौरान शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाते हैं। मीन राशि में सूर्य के आने से चार राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि

मेष: कई तरह की परेशानियों से होगा सामना

सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए लाभकारी नहीं होगा। इस अवधि में आपको अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना होगा। शरीर में भी कैल्शियम की कमी न होने पाए।झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि

सिंह: सेहत पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव

सूर्य देव के गोचर से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद और षड्यंत्रकारियों से भी सावधान रहना पड़ेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु अपनी कुशल रणनीतियों एवं ऊर्जाशक्ति के बलपर आप ऐसी विषम परिस्थितियों को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। उधार के रूप में अधिक धन किसी को भी न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में थोड़ा और समय लगेगा।

4 of 5
कन्या राशि

कन्या: वैवाहिक जीवन में होगी उथल-पुथल

सूर्य के इस गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल होगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता आ सकती है, ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी मतभेद बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।अग्नि विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। व्यापारियों के लिए भी समय कठिन परीक्षा लेने वाला रहेगा विशेष करके इस अवधि में साझा व्यापार करने से तो दूर ही रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि

धनु: आपके सुखों में होगी कमी

सूर्य देव के गोचर से आपके सुखों में कमी आ सकती है। इस अवधि में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश इससे भी करेंगे सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले कुछ उलझ सकते हैं। हर निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें