फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2020: दिवाली के बाद सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, जानें किन राशियों को होगा लाभ

Thu, 05 Nov 2020 02:17 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2020 - फोटो : sun transit 2020
ग्रहों के राजा सूर्य देव नवंबर माह में अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वृश्चिक सूर्य देव की मित्र राशि है। इस राशि में सूर्य देव का फल लाभकारी होगा। हालांकि कुछ राशि के जातकों को इस गोचर से नकारात्मक फल भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
इस गोचर के दौरान आपको बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। इसके साथ ही सूर्य के गोचर की इस अवधि में आपको लोन या उधार लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष 
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
शत्रुओं पर आप हावी होंगे। इस अवधि में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
सूर्य का गोचर आपके लिए अशुभ परिणामकारी हो सकता है। इस अवधि में सोच समझकर कार्य करना बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
इस अवधि में आपको मानसिक चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

कन्या 
कार्यक्षेत्र में सफल परिणाम मिलने की संभावना है। मित्रजनों और सहकर्मियों का सहयोग होगा। सुखद यात्रा के योग है।

8 of 13
राशि
तुला
धन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। कुटुंब में परिजनों के बीच मतभेद होने की संभावना है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
अपव्यय, मानसिक तनाव और शत्रु भय का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
राशि
धनु
खर्चे अधिक होंगे, जिसकी वजह से आपका आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है।

11 of 13
राशि
मकर
सूर्य के गोचर से आप अपने सामाजिक जीवन सक्रिय दिखाई देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो इस दौरान उसमें सुधार करने की आप पूरी कोशिश करेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ 
अपनी नीच राशि में सूर्य आपके लिए शुभ नहीं होगा। इस अवधि में आपको कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आपके लिए सूर्य का गोचर लाभकारी नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि में यात्रा करना शुभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर्स के साथ किसी बात पर उलझ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें