फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता प्राप्त करने और विषयों में दक्षता हासिल करने के लिए वार के अनुसार करें अध्ययन

Thu, 18 Feb 2021 06:00 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
शिक्षा व्यक्ति को न केवल जीवन की सही राह दिखाती है बल्कि आगे बढ़ने और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सही शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी होता है। प्राथमिक शिक्षा के बाद करियर को सही दिशा देने के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करनी होती है। किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए संबंधित विषय में दक्षता हासिल करना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए सही प्रकार से तैयारी करना बहुत आवश्यक होता है। वैसे तो किसी भी विषय को पढ़ने के लिए कोई निश्चित समय और दिन नहीं होता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार शैक्षिक कार्यों को करने के लिए यदि सप्ताह में दिन के अनुसार चयन किया जाए तो बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।  सप्ताह के वारों के अनुसार अध्ययन-अध्यापन करने से संबंधित विषय में व्यक्ति की दक्षता और गहनता को बढ़ाया जा सकता है। शिक्षा में तकनीकी, चिकित्सा, लेखन, प्रबंधन एवं नृत्य संगीत आदि क्षेत्र प्रमुखता से आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि रविवार से शनिवार तक इन क्षेत्रों का चयन कि तरह से कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
स्टडी - फोटो : Social media
रविवार
रविवार के दिन विज्ञान, इंजीनियरिंग, सेना, उद्योग, बिजली एवं प्रशासनिक शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों का अध्ययन कार्य करना शुभ रहता है।
विज्ञापन

3 of 8
study - फोटो : file photo
सोमवार 
यदि आपको लेखन कार्य, मैडिकल शिक्षा, सौंदर्य प्रसाधन औषधि, निर्माण आदि से संबंधित कोई कार्य या अध्यापन का कार्य सोमवार के दिन करना शुभ रहता है।

4 of 8
study - फोटो : file photo
मंगलवार का दिन मंगलग्रह को समर्पित है ये साहस, पराक्रम और भवन-भूमि के कारक हैं। बिजली, सर्जरी, शस्त्र विद्या, अग्नि, खेल, भूगर्भ और दंत चिकित्सा आदि से जुड़े कार्यों और विषयों के पठन-पाठन के लिए मंगलवार का दिन उचित माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
study
बुधवार का दिन बुद्धि के देवता गणपति और चातुर्य एवं वाकपटुता के ग्रह बुध देव को समर्पित है, यह दिन गणित, लेखन, बौद्धिक कार्य, सेमिनार, बैंक वकालत, तकनीकी कौशल, ज्योतिष, विज्ञान आदि विषयों के लिए उत्तम रहात है। यदि वाहन आदि चलाना सीखने चाहते हैं तो भी यह दिन सही रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
Study
गुरूवार का दिन बृहस्पति ग्रह को समर्पित रहता है, बृहस्पति को ग्रहों का गुरू भी कहा जाता है। इस दिन दर्शन शास्त्र, धर्म तंत्र, ज्योतिष, न्यायिक शिक्षा, उच्च पद प्रशासनिक शिक्षा का आरंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Study
शुक्रवार का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इस दिन नृत्य, संगीत, वाद्य, गायन, कला, एक्टिंग, गीत-काव्य-रचना एवं सौंदर्य प्रसाधन शिक्षा शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : source
शनिवार का दिन शनिदेव का माना गया है लोहे को शनि की धातु माना गया है। इस दिन तकनीकी, शिल्प, कला, मशीनरी संबंधी विषयों का अध्ययन करना सही रहता है। इसके अलावा अंग्रेजी, उर्दू, फारसी आदि भाषाओं का अध्ययन करने के लिए भी शनिवार का दिन शुभ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें