Somvar ke Upay: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने पर उनके साथ माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन ज्यादातर कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। मात्र जल और बेलपत्र से ही शिवजी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो उठेंगे, और आपकी सारी मनोकामना पूरी कर देंगें....
विज्ञापन
2 of 7
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
सोमवार के दिन करें ये उपाय
शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शकर का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ये आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
4 of 7
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
इसके अलावा किसी जातक पर पितृ दोष का प्रभाव है, जिसकी वजह से तरक्की नहीं हो रही और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा है तो उसे सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। इस उपाय से घर में धन-धान्य के भंडार भी भरे रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
यदि किसी व्यक्ति का चंद्रमा कमजोर है तो उस जातक को चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीर्वाद देते हैं।
सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
घर में सुख-शांति और खुशहाली लाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं और उसके बाद उनकी आरती करें। इससे घर में खुशहाली बनी रहेगी।