फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar Ke Upay: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी हर परेशानी

Sun, 20 Mar 2022 06:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Somvar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर तिथि का खास महत्व होता है। प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार के दिन व्रत-उपवास करने से जातकों की सभी समस्याएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही कहा जाता है कि सोमवार के दिन कुछ उपायों को करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं सोमवार से जुड़े कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें करने से आपके जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं...  
विज्ञापन

2 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
शादीशुदा जिंदगी में मधुरता के लिए उपाय 
यदि दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है या विवाह में बाधा आ रही है, तो सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। 
विज्ञापन

3 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय
यदि आपके घर में लगातार पैसों की किल्लत बनी रहती है या फिर पैसा टिक नहीं पाता तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। साथ ही सोमवार के दिन रूद्राक्ष की माला से ‘ऊँ सोमेश्वराय नमः’ का करीब 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। 

4 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के लिए उपाय 
कुंडली में किसी तरह के ग्रह दोष हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। मान्यता है कि लगातार सात सोमवार तक इस उपाय को अपनाने से ग्रह दोष दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
नजर दोष दूर करने के लिए उपाय 
अगर आप पर या परिवार के किसी सदस्य पर नजर दोष है, तो रविवार की रात को 1 गिलास दूध सिरहाने रखकर सो जाएं। अगली सुबह यानी सोमवार को नहाकर व साफ कपड़े पहनें और दूध को बबूल पेड़ की जड़ में डाल आएं। 
विज्ञापन

6 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
पितृ दोष को कम करने के लिए उपाय 
सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।  साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए 
सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करके शिवजी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में चंद्र दोष का प्रभाव कम हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें