फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ संकेत से जानिए कब-कब होता है आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन

Sun, 30 Aug 2020 03:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु टिप्स
हिंदू धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता,धन और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। जहां-जहां देवी लक्ष्मी का वास होता है वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि रहती है। पुराणों में ऐसी कई कथाएं हैं जिसके अनुसार जब जब देवी लक्ष्मी किसी स्थान का त्याग कर देती है वहां पर अंधकार और निराशा छा जाती है, वहीं आगमन पर संपन्नता और समृद्धि आ जाती हैं। जब भी देवी लक्ष्मी किसी निवास स्थान पर वास करने जाती हैं तो वहां कई तरह के शुभ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं किसी तरह के होते हैं ये संकेत...
विज्ञापन

2 of 6
lakshmi
जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है। आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करीब है। मां लक्ष्मी आपके निवास स्थान पर वास करने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
maa lakshmi
मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई होती है। ऐसे में उन्हें झाड़ू बहुत ही प्रिय वस्तु लगती है। झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते हुए दिख जाए तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।

4 of 6
maa lakshmi
शंख भगवान विष्णु की प्रिय चीजों में से एक है ऐसे में शंख भी माता लक्ष्मी का रूप है। अगर आपको शंख की आवाज सुनाई दे तो समझिए आपके घर पर माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
lakshmi pujan
माता लक्ष्मी के आगमन का एक संकेत यह भी होता है कि अगर आपको सुबह सुबह गन्ना दिखाई दे जाए तो समझिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। यह साफ संकेत है कि आपके घर पर  बहुत ही जल्द सुख, समृद्धि और धन आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
laxmi - फोटो : Social Media
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप के ऊपर कृपा करने वाली हैं। जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें