फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020: जानिए साल 2020 में होने वाले सूर्य ग्रहण का समय

Mon, 11 Nov 2019 01:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण 2020
सूर्य ग्रहण 2020 को लेकर आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। जैसे साल 2020 में कब है सूर्य ग्रहण? साल 2020 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे? सूर्य ग्रहण 2020 का सूतक काल क्या रहेगा आदि आदि। आपको हम इस खबर के माध्यम से सूर्य ग्रहण 2020 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

2 of 5

साल 2020 में पहला सूर्य ग्रहण
वर्ष 2020 में दो बार सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस वर्ष पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। 2020 का पहला सूर्य ग्रहण वलयकार होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहाँ पर इसका सूतक काल मान्य होगा।

विज्ञापन

3 of 5

साल 2020 में दूसरा सूर्य ग्रहण
वर्ष 2020 में दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।

4 of 5

ग्रहण का सूतक काल
आपने यह सुना होगा कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय ग्रहण का सूतक काल प्रभावी होता है जो एक प्रकार से अशुभ समय होता है। यह ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्त के साथ ही समाप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सरल शब्दों में कहें तो इस घटना के तहत जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती हैं। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें