सपने में सांप का काटना शुभ या अशुभ
- फोटो : iStock
बड़ी संख्या में सांप का दिखाई देना
यदि आपको सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं, तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इस तरह का सपना देखना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। इसके अलावा यदि आपको सपने में सांप दिखाई दे रहा है और वो आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं, तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर परेशान या डरे हुए हैं। ऐसा सपना सही नहीं माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।