फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bura Samay Aane ke Sanket: अच्छा और बुरा समय आने से पहले मिलते हैं ये बड़े संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Wed, 04 Feb 2026 03:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Accha Bura Samay Aane ke Sanket: हमारे आसपास की घटनाएं जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे समय की ओर इशारा करती हैं। इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।

 
विज्ञापन
1 of 5
Accha Bura Samay Aane ke Sanket - फोटो : अमर उजाला
Accha Bura Samay Aane ke Sanket: हर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे और बुरे दोनों समय का अनुभव करता है। इस दौरान अच्छा समय जहां खुशियां, मार्गदर्शन, तरक्की और सफलता प्रदान करता है, वहीं बुरा समय चीजों की अहमियत और परिपक्वता लाता है। ये सभी अनुभव इंसान को मानसिक रूप से मजबूती और भावनाओं को नियंत्रित रखना सिखाते हैं। वहीं कई बार छोटी-छोटी घटनाओं से भी व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जो बदलावों की ओर इशारा करते हैं। यही नहीं इनके जरिए जीवन में आने वाले अच्छे-बुरे समय का अनुमान भी लगाया जा  सकता है। ऐसे में आइए इन संकेतों को विस्तार से जानते हैं।

Chanakya Niti: इन 3 आदतों के कारण नहीं मिलती सफलता, मन भी रहता है परेशान
विज्ञापन

2 of 5
Accha Bura Samay Aane ke Sanket - फोटो : adobe stock
  • माना जाता है कि, सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देना बेहद शुभ होता है। यह जीवन की नकारात्मकता को दूर और खुशियां आने का संकेत माना जाता है।
  • अचानक किसी को झाड़ू लगाते देखना लाभकारी संकेत होता है। इससे धन लाभ और घर की दरिद्रता दूर करने से जुड़ा माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Accha Bura Samay Aane ke Sanket - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सपने में भगवान के दर्शन होना बेहद शुभ संकेत समझा जाता है। इसे समय के बदलाव, खुशखबरी, ईश्वर की कृपा और मानसिक शांति का संकेत माना जाता है। इन सपनों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए अन्यथा समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट

4 of 5
Accha Bura Samay Aane ke Sanket - फोटो : Adobe Stock
  • कहते हैं कि, किसी पक्षी का सिर पर बैठ जाना शुभता का संकेत है। यह जीवन में अच्छे समय, सम्मान या सौभाग्य का प्रतीक होता है। 
  • आमतौर पर सोने की वस्तु पाना शुभ माना जाता है। लेकिन इसका खो जाना बेहद अशुभ संकेत होता है। इसे आर्थिक परेशानी, तनाव, कलह का संकेत माना जाता है। 
 

February Lucky Horoscope 2026:  फरवरी में मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Accha Bura Samay Aane ke Sanket - फोटो : Adobe Stock Photo
  • माना जाता है कि, कांच का सामान बार-बार टूटना तनाव की ओर इशारा करता है। बार-बार ऐसी घटनाएं होना घर में बढ़ती नकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में अनबन पैदा करती हैं।
  • घर के पास कुत्ते या बिल्ली का रोना किसी अशुभ समाचार का संकेत माना जाता है। ये आवाजें  आगामी समस्याएं और दुख की ओर इशारा करती हैं।
 

Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें