फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukrawar Ke Upay: पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 19 Aug 2022 07:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
Shukravar Ke Upay : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत रखा जाता है। साथ ही विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यही वजह है कि शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा के अलावा लोग कुछ उपाय भी करते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहे तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी से जुड़े उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय... 

शुक्रवार के उपाय 
शुक्रवार के दिन लाल या सफेद वस्त्र धारण करके हाथ में चांदी या अंगूठी का छल्ला पहन कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे माता प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करने से धन के साथ-साथ खुशहाल दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें।

4 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शंख और घंटी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप पूजा करते समय आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो माता लक्ष्मी आप पर जल्द ही प्रसन्न होंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पाठ करने के बाद उस दिन लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से माता आपका जीवन धन धान्य से भर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो शुक्रवार को करें ये काम - फोटो : iStock
शुक्रवार के दिन लाल कपड़े में सवा किलो चावल रखकर उसे बांधकर दें। इसके बाद उसे हाथ में लेकर ओम श्री श्रीये नमः का पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से धन का योग बनता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें