फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra ka Gochar 2021: शुक्र के राशि परिवर्तन से इन चार राशियों को मिलेगा धनलाभ

Fri, 26 Nov 2021 12:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
Shukra ka Gochar 2021: ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह के बाद शुक्र ग्रह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र graह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। शुक्र के गोचर की अवधि लगभग 23 दिन की होती है यानि यह एक राशि में 23 दिनों तक स्थित रहता है और फिर दूसरी राशि में गोचर करता है। शुक्र सुख और सौंदर्य का कारक ग्रह है। यह ग्रह ज्योतिष में प्रेम, रिश्ते, विवाह, जीवनसाथी, विलासिता, समृद्धि, आभूषण, वाहन आदि का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र ग्रह जातक में कला के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं उनकी कलात्मकता का विकास करते हैं। शुक्र ग्रह का जातक की कुंडली में कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है . मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं तो कन्या राशि में इन्हें नीच का माना जाता है। शुक्र का गोचर विभिन्न भावों में अलग-अलग फल प्रदान करता है और व्यक्ति के भौतिक और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। आइए जानते है शुक्र कब राशि परिवर्तन कर रहे हैं और किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की तिथि 

शुक्र ग्रह  8 दिसम्बर, 2021, बुधवार दोपहर 12:56 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि में 30 दिसंबर तक शुक्र विराजमान रहेंगे। 

विज्ञापन

3 of 6
rashi
इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देगा। आपके कर्म स्थान में चंद्र और शुक्र की युति कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाएगी।  सरकार की तरफ से मेष राशि के जातकों को यश, मान, प्रतिष्ठा मिलेगी तथा लाभदायी कार्य पूरे कर सकेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

4 of 6
rashi
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपके दसवें भाव में सूर्य-केतु-बुध और शुक्र का योग बन रहा है। ग्रहों की यह स्थिति कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन लाएगा। वर्तमान समय में आपकी मेहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी।आपकी धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर होंगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi
सिंह राशि:  सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर वित्तीय लाभ देने वाला रहेगा। मस्तिष्क और मन शांत रखें। शुक्र के मकर राशि में गोचर से सिंह राशि के जातकों को कोई बढ़िया समाचार अथवा लाभ होगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आय अच्छी रहने की वजह से आपको परेशानी नहीं होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। आपको वित्तीय लाभ होगा और अधिक कमाई के प्रयास का अभी वास्तविक फल मिलता प्रतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के इच्छुक जातक के लिए शुभ समय है। कार्य हेतु विदेश जाने का योग बनेगा। नौकरी में पदोन्नति होने की उम्मीद है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन-लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें