फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2022: शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, नवरात्रि से पहले इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Wed, 21 Sep 2022 10:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar Impact on Zodiac Signs:  शुक्र देव 24 सितंबर, दिन शनिवार को सिंह राशि से निकल कर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, संपन्नता, ऐश्वर्य, वैभव, विलासिता, प्रेम और रोमांस का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को बेहद ही शुभ ग्रह माना गया है। इस ग्रह का शुभ प्रभाव ही मनुष्य के जीवन में अच्छे गुणों की उत्पत्ति करता है। कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में सुख, समृद्धि, रोमांस और भोग विलासिता की कोई कमी नहीं होती है। किसी भी राशि में शुक्र ग्रह करीब 23 दिनों तक रहते हैं, उसके दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से कुछ राशियां भाग्यशाली साबित होंगी। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है... 
विज्ञापन

2 of 5
शुक्र का गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
शुक्र ग्रह वृषभ राशि का स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना से वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। घरों में चल रही सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही दांपत्य जीवन में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
शुक्र का गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को जमीन से संबंधित लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके लिए धन लाभ की संभावना है। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बीमारी संबंधित समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के अवसर बन सकते हैं।
 

4 of 5
शुक्र का गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ - फोटो : अमर उजाला
कर्क
शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस दौरान आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लोन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी। ज्योतिष के अनुसार, करियर में भी अच्छा समय रहने की संभावना है और नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्र का गोचर इन राशि वालों के लिए होगा शुभ - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि में प्रवेश करते ही शुक्र इस राशि के जातकों को शुभ फल देने लगेंगे। कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। साथ ही निवेश करने के लिए भी ये अच्छा समय हो सकता है। पिछली समस्याओं से निजात मिल सकती है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें