Shukra Ka Kark Me Gochar: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करता है। इस गोचर में वह ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन होता है। ऐसे में ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़त है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन से किसी के जीवन पर शुभ तो कुछ राशि के जातकों के जीवन पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। 7 अगस्त को शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं । शुक्र ग्रह अभी कर्क राशि में 31 अगस्त तक विद्यमान रहेंगे। शुक्र को धन का कारक माना जाता है, ऐश्वर्य और वैभव और सूर्य ग्रह को राज्य सेवा, प्रशासनिक स्थिति, राजनीति आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों की युति का भी विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से कौन सी राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।