फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Puja Upay: शनिवार के दिन कर लें दीपक के ये उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Sat, 18 Jun 2022 11:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : istock
Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित किया जाता है। ये सूर्य और छाया के पुत्र हैं, सूर्यदेव की तरह इन्हें भी देव और ग्रह दोनों का दर्जा प्राप्त है। शनि को बहुत ही क्रूर माना जाता है लेकिन ये मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं और संतुलन स्थापित करते हैं। ये एक राशि से दूसरी राशि में बहुत ही धीमी गति से भ्रमण करते हैं इसलिए इन्हें शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि की वक्र दृष्टि अनिष्टकारी मानी जाती है। इनकी अशुभ दृष्टि के कारण व्यक्ति को जीवन में धन और व्यापार संबंधित समस्याओं के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं जिनके करने से शनिवार के दिन करने से आपके बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगते हैं और सफलता प्राप्त होती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है ये उपाय। 
विज्ञापन

2 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : pixabay
दीपक में डालें एक लौंग 
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग का उपाय बेहद कारगर सिद्ध होता है। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय आपकी आर्थिक लाभ कराता है। अगर ये उपाय निरंतर करते हैं, तो धन की कभी कमी नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन

3 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय
दीपक में डालें काले तिल
शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि दीपक में काले तिल अवश्य डालें। 

4 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय
सरसों के तेल का दीपक जलाएं 
हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
विज्ञापन

5 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : SELF
भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं
जीवन में सभी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए भगवान भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भैरव प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : अमर उजाला।
दीपक पानी में करें प्रवाहित 
शनिवार के दिन सरसों के तेल के दीपक को बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से धन लाभ होता है, और गरीबी दूर होती है।
विज्ञापन

7 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : diya
मिट्टी का दीपक जलाएं 
शनिवार को मिट्टी का दीपक जलाने से शनि और मंगल ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक बार जलाने के बाद इस दीपक का फिर से प्रयोग ना करें। 
विज्ञापन

8 of 8
शनिवार के दिन करें दीपक के ये उपाय - फोटो : iStock
लोहा का दीपक जलाएं 
लोहा धातु में शनि देव का वास होता है। शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर उड़द की दाल का आसन चारों तरफ देकर जलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्घटना से बचाव होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें