Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि देव आपके अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में, आठवां घर कुछ बड़े परिवर्तन, दीर्घायु का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि नौवां घर भाग्य और प्रसिद्धि से संबंधित है। ऐसे में अब शनि देव आपके नवम भाव यानी भाग्य में वक्री होंगे। इसके फलस्वरूप आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन फिर भी आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। खासकर वे लोग जो अपनी पिछली कुछ समस्याओं से जूझ रहे थे, उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि कोई बीमारी आपको अचानक से परेशान कर सकती है, इसलिए यदि आवश्यक हो तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।