जुबान पर शनि का नाम आते ही लोग डर से घबराने लगते हैं। उनके मन में तरह तरह के विचार पैदा होने लगते हैं कि कहीं उन पर तो शनि की छाया तो नहीं पड़ रही है। माना जाता है कि जिस किसी पर भी शनि की अशुभ छाया पड़ जाती है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी अपनी दृष्टि डालते हैं उसके सारे काम बिगड़ने लगते है। आर्थिक परेशानियां और बीमारियां घेरने लगती हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि को दण्डाधिकारी और कर्मफल दाता माना गया है। शनिदेव न्याय के देवता हैं यानि अच्छा कर्म करने पर शुभ फल और बुरा कर्म करने पर दण्ड भी देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि शनि देव कुछ ऐसे लोगों पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उन पर कभी उनकी बुरी छाया और साढ़ेसाती का का प्रभाव नहीं रहता है।