फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह मिलते हैं शनि साढ़ेसाती-ढैय्या के अशुभ संकेत, ये पांच राशियां हैं इसके प्रभाव में

Wed, 18 Mar 2020 10:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनिदेव
सभी नौ ग्रहों में शनि को न्यायाधीश की पद प्राप्त है। ज्योतिष में शनि के बारे में कहा जाता है कि शनि जिस किसी की कुंडली के अशुभ भाव में आकर बैठ जाते है उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। उस व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां एक साथ लगने लगती है। बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मकर राशि में शनि
24 जनवरी 2020 से शनि मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। शनि जब-जब राशि बदलते हैं तब-तब कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती है। आइए जानते हैं क्या होती है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या और किन राशियों पर है इसका प्रभाव
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
शनि की साढ़ेसाती
जब शनि का गोचर किसी एक राशि में होता है तो शनि उस राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ढाई साल के बाद ही शनि का राशि परिवर्तन दूसरी राशि में होता है।  ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र राशि से जब शनि 12वें भाव, पहले भाव व द्वितीय भाव से निकलते हैं। उस अवधि को शनि की साढ़े साती कहा जाता है। 

शनि जिस राशि में गोचर करते हैं तो राशि क्रम के हिसाब से उस राशि के आगे और पीछे वाली राशि पर भी अपना असर डालते हैं। इस तरह से शनि एक राशि पर साढ़े सात साल तक रहते हैं। इस साढ़े सात साल के समय को ही शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। फिर जैसे-जैसे शनि दूसरी राशि में आगे बढ़ता है साढ़ेसाती उतरती जाती है।

 

4 of 6
shanidev
शनि की ढैय्या
शनि जब गोचर में जन्म राशि से चतुर्थ और अष्टम भाव में रहता है तब इसे शनि की ढैय्या कहते है। शनि की ढय्या एक राशि पर साढ़े सात साल और दूसरी पर लगभग 16 साल में आती है। शनि के ढैय्या किसी राशि पर इसको पता लगाने के लिए शनि जिस राशि में रहता है उससे क्रम अनुसार पहले की चौथी और बाद वाली छठी राशि पर शनि की ढैय्या रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
मौजूदा समय में धनु, मकर और कुंभ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जबकि मिथुन और तुला पर शनि की ढैय्या चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shani dev
साढ़ेसाती या ढैय्या चढ़ने पर संकेत
जब भी किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती लगती है तो उसे कई चीजों का सामना करना पड़ता है जिसके संकेत इस तरह से मिलने शुरू हो जाते हैं।
- जातक की नौकरी में तबादला 
- उस व्यक्ति को चार्जशीट, निलंबन और बर्खास्तगी के अशुभ परिणाम
- व्यापार में अचानक घाटा होना शुरू हो जाता है।
- सरकारी निर्णयों में परेशानी आने लगती है।
- रोगों और दुर्घटनाओं से पीड़ा होने लगती है।
- पैरों में बार-बार चोट लगने लगती है।
- मुकदमेबाजी में व्यक्ति का समय शुरू हो जाता है।
- शत्रुओं से पीड़ा मिलनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें