साल 2023 में शनि का बड़ा परिवर्तन, न्याय के देवता की चाल से चमकेंगी ये राशियां
- फोटो : iStock
वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि से गुजर रहे हैं और 30 साल बाद वे कुंभ राशि से गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि शनि की साढ़े साती से गुजर रही है जबकि दूसरी ओर कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। लेकिन शनिदेव इस समय 17 जून से वक्री गोचर कर रहे हैं और वे 4 नवंबर को कुंभ राशि में दोबारा मार्गी हो जाएंगे।