फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर चार दुर्लभ संयोग, इन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सावधान

Tue, 15 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
shani dev
शनि जयंती यानी शनि अमावस्या पर इस पर सालों पर चार दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। ऐसे में जानिए आपकी राशि पर इसका कैसा असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित बल्लभ शास्त्री के अनुसार, शनि अमावस्या इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन वट सावित्री, भौमवती अमावस्या और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसे में शनिदेव की कृपा इन राशियों पर बरसेगी।
विज्ञापन

2 of 7
aries - फोटो : aries
मेष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि अमावस्या पर अच्छा असर पड़ेगा।  इस दिन आपकी तरक्की के चांस बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन व नई योजनाओं का सक्सेस होने के चांस बन रहे हैं।

वृष राशि: इस राशि के जातकों पर शनि का असर अच्छा नहीं रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों के साथ ही आने वाले समय में भी शारीरिक कष्टों से जूझना होगा। हालांकि व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन वो भी तभी होगा जब आप अधिक प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
मिथुन राशि: शनि अमावस्या पर आपके लिए जीवन के नए रंग लेकर आएगी। इसमें आपको आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपको कुछ कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें तो आप इससे बच भी सकते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के किस्मत खुलने वाली है। लंबे समय से आ रही परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। धनलाभ के चांस हैं , लेकिन वो तभी आपको मिलेगा जब आप अपने कार्यों में दूसरों से ज्यादा खुद के प्रयास को महत्ता देंगे।
 

4 of 7
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि: शनिदेव की कृपा इस राशि के जातकों पर कम ही रहेगी। कई कारणों से आपके कामों में बाधा बनेगी। वहीं पढ़ाई के क्षेत्र में आपको फायदा मिलेगा लेकिन अपने शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या राशि: इस राशि पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। शनि आमावस्या पर आप पर मिला जुला असर रहेगा। नए काम शुरू न करें। इससे आपके काम पर बुरा असर रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहद शुभ होगा।
विज्ञापन

5 of 7
तुला राशि
तुला राशि: इस दिन दुर्लभ संयोग से अच्छा प्रभाव होगा। इस दिन आपको नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: इस दिन आपपर अच्छा असर नहीं पड़ सकता है। इस समय इस राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शनि के अशुभ प्रभाव के कारण आपके बनते हुए काम भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
धनु राशि: साढ़ेसाती का प्रभाव इस समय आपकी राशि में है। मान-सम्मान में अत्यधिक विद्धि होगी।  इस शनि अमावस्या पर आपको नए कार्य में सफलता मिलेगी। ऐसे में आप शनिदेव की साधाना करेंगे तो आपको बेहद शुभ लाभ होगा।

मकर राशि: इस राशि के जातकों पर इस दिन मिला जुला असर रहेगा। बेहतर काम करने के मौके आपको मिलेंगे, लेकिन आपको अपने निर्णय खुद लेने होंगे। आपके कई महीनों से रुके काम आपके बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को भी व्यवसाय और नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है। अगर आप घर लेने की सोच रहे हैं तो आपका सपना साकार होने के चांस है। पुराने सौदे से लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को शनि की विशेष कृपा मिलेगी। आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस राशि वालों के लिए मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। परिवार और दोस्तों की तरफ से सुखद अनुभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें