फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि का कौन सा पाया आपकी राशि पर डाल रहा असर, जानिए मेष से मीन राशि तक

Wed, 13 May 2020 07:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
ज्योतिष शास्त्र में शनि अपनी विशेष भूमिका निभाता है। शनि को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है। शनि के स्थान परिवर्तन से जातकों के जीवन पर इसका व्यापक असर पड़ता है। साल 2020 में शनि की चाल काफी प्रभावी रही है। साल के शुरुआती महीने में ही शनि 30 वर्षों के बाद स्वयं की राशि मकर में आ गए हैं। इसके बाद 11 मई को शनि ने मकर राशि में रहते हुए करीब 4 महीने के लिए वक्री हो गए हैं। 29 सितंबर के बाद शनि एक बार फिर से मार्गी हो जाएंगे। जब-जब शनि अपना स्थान परिवर्तन करता है तब-तब कई राशियों के जातकों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा जातकों पर शनि के पाया का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि पर शनि के पाया का असर।

Shani Vakri 2020: 11 मई से शनि की उल्टी चाल से किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर, जानें यहां
विज्ञापन

2 of 6
shani dev
शनि का पाया
शनि के राशि परिवर्तन के समय यदि चंद्रमा पहले, छठे और ग्यारहवें स्थान में हों तो सोने का पाया, दूसरे, पांचवें में तथा नवम स्थान में हो तो चांदी के पाये पर गोचर करते कहलाते हैं। जब शनिदेव तीसरे, सातवें एवं दसवें स्थान में हों तो तांबे का पाया और चौथे, आठवें तथा बारहवें स्थान में हो तो लोहे के पाए पर गोचर करते हुए माने गए हैं । सोने के पाए पर हों तो सुखों को देने वाले, चांदी के पाये पर गोचर करते हुए सौभाग्य बढ़ाने वाले और तांबे के पाए पर गोचर करते हुए शनि मध्यम फल देते हैं जबकि लोहे के पाए पर गोचर करते हुए शनि अनेक प्रकार के कष्ट एवं धन हानि करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
सोने का पाया किसी राशि पर
मौजूदा समय में कर्क, मकर और मीन राशि पर शनि के सोने का पाए का प्रभाव है। इन तीन राशियों के लिए आगे आने वाला समय अधिक चुनौतिपूर्ण रहने वाला होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्कता है। नौकरी और बिजनेस में आपके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा।

4 of 6
shani dev
शनि का रजत पाया किस राशि पर
ज्योतिष में शनि के रजत पाए को शुभ माना जाता है। वृष, कन्या और धनु  पर शनि के रजत पाए के घेरे में है। इन तीन राशियों का धन लाभ होगा। आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे। नौकरी और व्यवसाय में लगे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
शनि का ताम्र पाया किस राशि पर
शनि का ताम्र पाया भी शुभ माना जाता है। साल 2020 में मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर इसका प्रभाव रहेगा। साल 2020 में यह संकेत सफलता दिलाने का योग बताता है। नौकरी में प्रगति की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shani dev - फोटो : shani dev
शनि का लौह पाया किस राशि पर
शनि के लौह पाया को अशुभ माना जाता है। मिथुन, तुला और कुंभ राशि पर शनि के लौह पाया का असर है। तीन राशियों के लिए साल के बचे महीने काफी उथल-पुथल से बीतेगा। खर्चे अधिक और बचत कम होगी। दुर्घटना होने की संभावना अधिक  बन रही है। संयम से रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें