फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Ki Drishti: शनि देव की दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर, 10 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत

Sun, 09 Apr 2023 04:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Shani gochar in Vrischika - फोटो : अमर उजाला
Shani Gochar in April 10 2023: न्याय के अधिकारी और कर्मों के आधार पर फल देने वाले शनि देव सूर्यदेव के पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। शनिदेव को न्याय करने और किसी को दंडित करने की शक्ति भगवान शिवजी के आशीर्वाद द्वारा ही प्राप्त हुई है, अर्थात शनिदेव किसी को भी उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। 17 जनवरी को शनि देव ने कुंभ राशि में गोचर किया था और अभी वे इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान शनि अपनी दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर डाल रहे हैं। वहीं, शुक्र ग्रह भी वृश्चिक राशि पर अपनी सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं। इस दौरान शश और मालव्य योग का निर्माण हो रहा है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। 10 अप्रैल से 3 राशि के जातकों को शनि की दशमी दृष्टि का विशेष रूप से लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shani gochar in Vrischika
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि शुभ साबित होने की संभावना है। शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में वे सप्तम भाव में ही अपनी दृष्टि डाल रहे हैं। आपकी वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो इसका लाभ होगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Shani gochar in Vrischika
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि लाभप्रद साबित होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए  यह समय आपके लिए काफी प्रभावशाली रहेगा। आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Shani gochar in Vrischika
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि अनुकूल रहेगी। चूंकि शनिदेव ने कुंभ राशि में शश राजयोग  और शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग बना है। शनि की दृष्टि से कारोबार में लाभ मिल सकता है। जिस जातक के पास रोजगार नहीं है उन्हें इस समय नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें