फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के महीने में वक्री चाल चलेंगे शनि देव, इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान, करें ये उपाय

Wed, 07 Jul 2021 11:18 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनि देव - फोटो : social media
शनि की साढ़े साती और ढैय्या जिंदगी में कई मुश्किलें लेकर आती है। वहीं इस दौरान अगर वे वक्री चाल (उल्टी चाल) भी चलने लगें, तो जातक की जिंदगी में कई दिक्कतें आ सकती हैं। आपको बता दें कि शनि देव जुलाई 2021 के महीने में उल्टी चाल चलेंगे। इस कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। वहीं शनि के इस वक्री चाल का खासतौर पर नकारात्मक प्रभाव उन राशियों के लोगों पर पड़ेगा, जिन पर शनि की ढैय्या और साढ़े साती चल रही है। इस दौरान कुंभ, मकर और धनु राशि के ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है और मिथुन और तुला राशि के ऊपर उसकी ढैय्या। ऐसे में शनि की वक्री चाल इन राशियों के लोगों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस कारण जातक को शारीरिक और आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों को जिनको अमल में लाने से इसके प्रभावों को कम किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनि की साढ़े साती दशा साढ़े सात साल चलती है और ढैय्या ढाई साल। अगर कोई व्यक्ति इस दशा से पीड़ित है और कुंडली में शनि ग्रह भी कमजोर स्थिति में है, तो इस समय व्यक्ति को काफी सूझबूझ के साथ काम लेना चाहिए। इस दौरान आपको किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से मदद लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताए गए उपायों को करना चाहिए। इसके अलावा आप आगे बताए गए उपायों को अपना सकते हैं, जिन्हें नियमित तौर पर करने से शनि के नकारात्मक प्रभावों से काफी हद तक बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, तो ऐसे में आपको शिव जी और हनुमान जी की पूजा नियमित करनी चाहिए। पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इससे शनि के प्रभावों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।

4 of 5
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
इस दशा के दौरान आपको नए लोगों के साथ दोस्ती करने में काफी हद तक सावधान रहना चाहिए। अगर कोई नए दोस्त बना भी रहें हैं तो उसकी काफी अच्छे से जांच करलें, उसके बाद ही अपना दोस्त बनाएं। शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द और काले कपड़ों का दान जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि देव - फोटो : social media
कोशिश करें कि इस दशा के दौरान शराब और नॉनवेज का सेवन ना करें। चिड़ियों को दाना पानी रोज कराएं और चीटियों को खाने के लिए चीनी या शक्कर डालें। ऐसा करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें