शनि की साढ़े साती और ढैय्या जिंदगी में कई मुश्किलें लेकर आती है। वहीं इस दौरान अगर वे वक्री चाल (उल्टी चाल) भी चलने लगें, तो जातक की जिंदगी में कई दिक्कतें आ सकती हैं। आपको बता दें कि शनि देव जुलाई 2021 के महीने में उल्टी चाल चलेंगे। इस कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। वहीं शनि के इस वक्री चाल का खासतौर पर नकारात्मक प्रभाव उन राशियों के लोगों पर पड़ेगा, जिन पर शनि की ढैय्या और साढ़े साती चल रही है। इस दौरान कुंभ, मकर और धनु राशि के ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है और मिथुन और तुला राशि के ऊपर उसकी ढैय्या। ऐसे में शनि की वक्री चाल इन राशियों के लोगों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस कारण जातक को शारीरिक और आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों को जिनको अमल में लाने से इसके प्रभावों को कम किया जा सकता है।