फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लोगों के बनना पड़ता है शनि के प्रकोप का भागी, भूलकर भी न करें ये काम

Wed, 05 May 2021 10:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani dev
ज्योतिष में शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनि की अशुभ स्थिति व्यक्ति को राजा से रंक बना सकती है इसलिए लोगों में शनि का नाम सुनकर भय की स्थिति बनी रहती है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शनि हमेशा नकारात्मक फल ही प्रदान करते हों। ये न्याय प्रिय हैं इसलिए इन्हें न्यायधीश भी कहा जाता है। ये मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ये बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं तो वहीं अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे ही कुछ कार्य करने वाले लोगों पर शनिदेव क्रोधित होते हैं और उन्हें उनके प्रकोप का भागी बनना पड़ता है। जानते हैं कि कौन से कार्य करने वाले लोगों को शनि के कोप का भागी बनना पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 4
shani dev
शनिदेव उन लोगों को दंड देते हैं जो अपने हित के लिए दूसरों के साथ छल-कपट करते हैं या फिर झूठ बोलते हैं। बुजुर्गों या माता-पिता का अपमान करने वालों को शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में अस्त-व्यस्त चीजें पड़े रहने पर भी शनि की प्रतिकूलता बढ़ती है। इसलिए सदैव बड़ो और माता-पिता एवं गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए साथ ही सदैव सही मार्ग पर ईमानदारी के साथ चलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
shani dev
प्रतिदिन मदिरापान करने वालों और जुआ, सट्टा खेलने वालो से शनिदेव नाराज होते हैं। इन लोगों को शनि के कोप का सामना करना पड़ता है। प्रदोष, एकादशी, चतुर्थी, अमावस्या या फिर पूर्णिमा और मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को भूलकर भी शराब नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
shani dev
जो लोग अपने से कमजोर, निर्धन लोगों को सताते हैं या उनका हक छीनते हैं उन्हें शनि देव के क्रोध का शिकार होना पड़ता है। ऐसे लोगों को शनि दंडित करते हैं। सफाई कर्मियों के साथ सदैव सम्मान का भाव रखना चाहिए। धर्म, देवता, गुरु या फिर धर्म स्थान का अपमान करने वालों को भी शनि की बुरी दृष्टि का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें