तुला राशि
सभी 12 राशियों में तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। तुला राशि सातवें नंबर की राशि होती है और इस राशि में शनि देव हमेशा उच्च के होते हैं। शनि के तुला राशि में उच्च के होने पर हमेशा इस राशि को लोगों को अच्छा फल प्रदान करते हैं। तुला राशि के जातक बहुत ही कर्मठ, लगनशील, दयावान और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है।