फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Amavasya: इन राशियों के लिए खास है शनिश्चरी अमावस्या, शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

Fri, 26 Aug 2022 12:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
Shani Amavasya August 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 अगस्त 2022 को शनि अमावस्या है। शनि अमावस्या का संयोग तब बनता है, जब शनिवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। शनि अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह में शनि अमावस्या पड़ने का खास संयोग 14 वर्ष बाद बन रहा है। इसके अलावा भाद्रपद माह की अमावस्या को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि ये तिथि पितृ पक्ष के पहले आती है। वहीं इस दिन शनिवार पड़ने से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। इसके अलावा इस दिन एक और खास संयोग बन रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि शनि अमावस्या के दिन कौन सा संयोग बन रहा है और शुभ फल के लिए क्या उपाय करने चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : Instagram
शनि अमावस्या पर बन रहा खास संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अमावस्या पर शनिदेव अपनी ही राशि में मकर में रहेंगे। इस वजह से ये दिन शनिदेव के प्रकोप को कम करने और उससे राहत पाने के लिए बेहद खास है।  
विज्ञापन

3 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव 
वर्तमान में धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जबकि मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ज्योतिष के अनुसार, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से पीड़ित राशि वालों को शारीरिक, आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनि अमावस्या के  दिन कुछ उपाय करके आप राहत पा सकते हैं।  

4 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : istock
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशि के जातक अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए शनि अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा करें। 
विज्ञापन

5 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इसके अलावा इसे आप शनि मंदिर में कटोरी सहित तेल रखकर आ सकते हैं। इस उपाय से शनि दोष में लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय - फोटो : self
शनि अमावस्या के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सवा पाव काली उड़द की दाल को एक कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे अपने पास रात में रखकर सो जाएं। वहीं अगले दिन यानी शनिचरी अमावस्या पर इस दाल की पोटली को किसी शनि मंदिर में रखें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें