फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या 2019 : आज शनिदेव के ये चार उपाय आपको दिला सकते हैं परेशानियों से छुटकारा

Sat, 04 May 2019 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनि अमावस्या 2019
4 मई को अमावस्या है और इस दिन शनिवार का दिन रहेगा जिसकी वजह से इसे शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या कहते हैं। सभी अमावस्या में शनि अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनि अमावस्या पर किए गए उपायों से व्यक्ति की कुंडली से शनि संबंधी दोष समाप्त हो जाता है।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 
विज्ञापन

2 of 5
शनि अमावस्या पर श्री हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को करने से शनि की टेढ़ी नजर आप पर नहीं पड़ेगी। हनुमानजी की पूजा करने से शनि का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा शनिदेव के इस का जाप करें।
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।। 


ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः
ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
विज्ञापन

3 of 5
Shani Dev
शनि अमावस्या के दिन हनुमानजी की पूजा करें और उन्हें तुलसी की माला पहनाएं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी की माला हनुमानजी को बहुत पसंद होती है। जो व्यक्ति हनुमानजी पूजा करता है शनिदेव उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

4 of 5
shani dev
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल,काला कम्बल और तेल का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे शनिदेव आप पर कृपा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि अमावस्या वाले दिन हनुमान जी को चमेली का तेल का दीपक जलाएं और गुड़ व केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें