ग्रहों में शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। अच्छे कर्म करने वालों पर शनि अपनी कृपा बरसाते हैं वहीं बुरे कर्म करने वालों को दण्ड भी देते हैं। शनि के बारे में मान्यता है कि अगर उनकी अच्छी दृष्टि एक बार किसी पर पड़ जाए तो वह व्यक्ति वैभव और धन सम्पदा से मालामाल हो जाता है। शनिदेव किसी भी जातक को तभी परेशान करते है जब उसके अंदर कोई बुरी आदत होती है।