September Born People Personality: किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि, वार या महीना उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह से किसी व्यक्ति की राशि के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार उसके जन्म के माह के अनुसार उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सितंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। कैलेंडर के अनुसार, सितंबर साल का नौवां महीना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर मंगल ग्रह का महीना माना जाता है। मंगल को साहस और पराक्रम का कारक होता है। मान्यता के अनुसार, मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस माह में जन्मे लोग बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सितंबर महीने में जन्मे व्यक्ति स्वभाव, करियर और प्रेम के मामले में क्या चाहते हैं ये लोग...