फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

September Born People: सितंबर में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानिए इनकी कमियां और विशेषताएं

Thu, 01 Sep 2022 06:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : iStock
September Born People Personality: किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि, वार या महीना उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह से किसी व्यक्ति की राशि के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार उसके जन्म के माह के अनुसार उसके स्वभाव और जीवन के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सितंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। कैलेंडर के अनुसार, सितंबर साल का नौवां महीना होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर मंगल ग्रह का महीना माना जाता है। मंगल को साहस और पराक्रम का कारक होता है। मान्यता के अनुसार, मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस माह में जन्मे लोग बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सितंबर महीने में जन्मे व्यक्ति स्वभाव, करियर और प्रेम के मामले में क्या चाहते हैं ये लोग...
विज्ञापन

2 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : iStock
मेहनती 
सितंबर माह में जन्मे लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं। साथ ही ये बहुत जल्द ही समस्या का समाधान ढूढ़ने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : iStock
कैसा होता है करियर?
सितंबर माह में जन्मे लोग हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें करियर में जल्दी सफलता हासिल होती है। सितंबर माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं।

4 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : iStock
दिल के साफ होते हैं इस माह में जन्मे लोग  
ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय कोमल होता है। साथ ही ये लोग बहुत भावुक भी होते हैं। हालांकि ये लोग दूसरों के सामने अपने आप को बहुत मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : istock
सितंबर में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन
सितंबर माह में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद होता है। साथ ही इन्हें पार्टनर का पूरा साथ मिलता है। कभी-कभी इन्हें अपनी आदतों के कारण वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ते हैं। समय के साथ बदलाव के बाद इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सितंबर माह में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग - फोटो : Facebook
सितंबर में जन्मे लोगों की कमियां 
मंगल का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। ये अपना गुस्सा छुपा कर नहीं रखते तुरंत ही जाहिर कर देते हैं। साथ ही इन्हें रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये लोग अपने और पार्टनर के बीच में किसी तीसरे की दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें