फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

People Born in Sawan: बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग, हमेशा बनी रहती है शिव जी की कृपा

Fri, 15 Jul 2022 09:58 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
Sawan Month Born People Personality: हिंदू धर्म में सावन के महीने को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस पूरे माह में शिव जी माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। यही वजह है कि इस माह में देश भर के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। धार्मिक दृष्टि से सावन माह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। वहीं 14 जुलाई से शुरू होकर ये माह 12 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ये माह पावन तो है ही साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह में जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों का जन्म सावन माह में होता है उन पर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं सावन माह में जन्मे लोगों का भविष्य और स्वभाव कैसा होता है... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग - फोटो : amar ujala
कैसा होता है सावन में जन्मे लोगों का भविष्य ?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर शिव जी कृपा बनी रहती है। हालांकि ऐसे लोग अक्सर अपने फैसले दिमाग की बजाए दिल से लेते हैं। वहीं कई बार भावनाओं में बहकर लिए गए गलत निर्णयों के कारण इन्हें नुकसान भी उठाने पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग - फोटो : Istock
ज्योतिष के अनुसार, सावन माह में जन्मे लोगों के मन में सबके लिए प्रेम होता है, जिसकी वजह से इन्हें चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है। वैसे तो ये हर परिस्थिति में शिव जी की तरह बड़े शांत रहते हैं परंतु कभी इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये आग-बबूला हो उठते हैं।

4 of 5
बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
इस माह में जन्मे जातकों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इनकी प्रबंधन क्षमता बहुत अच्छी होती है। कहा जाता है कि यदि ये एक बार किसी काम को करने का मन बना लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहद भाग्यशाली होते हैं सावन माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
ज्योतिष की माने तो ये लोग जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं, लेकिन अगर इन्हें कोई पसंद आ जाए तो ये पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को मुख्य रूप से व्यापार और खेल के क्षेत्र में बेहतर सफलता मिलती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें