फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravan Maas Navgrah Upay: सावन में इन कारगर उपायों से बनायें अशुभ ग्रहों को भी शुभ

Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : istock
Shravan Maas Navgrah Upay: श्रावण मास 14 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। सावन के इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। सावन महीने  में भगवान शिव की पूजा का महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में कुछ उपाय कर कुंडली में व्याप्त पापी ग्रहों के अशुभ फल को शुभ फल में बदल सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह और 27 नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है। माना जाता है कि इन सभी ग्रहों में कुछ शुभ ग्रह होते हैं, तो कुछ क्रुर और कुछ पाप ग्रह। शनि, राहु और केतु को पाप ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि इन तीनों का ग्रहों का प्रभाव इतना तेज होता है कि बिना के इच्छा के भी व्यक्ति पाप कर्मों की ओर चला जाता हैं। सावन मास में आप अशुभ ग्रहों को शुभ ग्रहों में परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस छोटा से उपाय करने की जरूरत है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 
विज्ञापन

2 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : Pixabay
  • कुंडली में चंद्रमा के अशुभ होने पर श्रावण मास में  हर सोमवार को शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : अमर उजाला
  • कुंडली में मंगल यदि भारी होता है तो इसको दूर करने के लिए सावन के शुभ महीने में शिवलिंग पर गिलोय का रस चढ़ना चाहिए।

4 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : अमर उजाला
  • बुध ग्रह से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सावन मास में विधारा की जड़ से शिवलिंग पर अभिषेक करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : अमर उजाला
  • गुरु ग्रह से संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके लिए जल में हल्दी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ना चाहिए।  
विज्ञापन

6 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : अमर उजाला
  • शुक्र ग्रह को अपने पक्ष में करने के लिए श्रावण के महीने में पंचामृत और घृत यानी घी से शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shravan Maas Navgrah Upay - फोटो : अमर उजाला
  • कुंडली से अशुभ शनि की छाया को दूर करने के लिए सावन सोमवार पर शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। यह न सोरफ आपकी मनोकामना पूरी करेगी बल्कि आपको धन लाभ भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें