फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय, बरसेगी महादेव की कृपा

Mon, 10 Jul 2023 09:50 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
Sawan Somwar 2023 Upay: देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह में विधि पूर्वक शिव जी की आराधना करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं। कहा जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव जी की पूजा के लिए सावन का महीना खास तो होता ही है, लेकिन इस माह के सोमवार भी शिव पूजा के लिए बहुत ही शुभ होते हैं। इसके अलावा इस माह में कुछ उपाय करने से सभी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की समस्या है तो सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार कुछ उपाय करें। चलिए जानते हैं सावन सोमवार पर राशि अनुसार उपाय...  

Sawan Somvar 2023: संतान प्राप्ति के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय, जल्द पूरी होगी मनोकामना 
विज्ञापन

2 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सावन के पहले सोमवार पर मेष राशि के लोग शाम के समय अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही उसमें दो काली गुंजा भी डाल दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। 
विज्ञापन

3 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के पहले सोमवार पर रात में किसी सरोवर या नदी के पास जाकर घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और शिव जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

4 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले यदि सावन के पहले सोमवार पर अपने घर या कार्यस्थल पर सफेद आंकड़े के श्वेतार्क गणपति की स्थापना करें। फिर उनके सामने दीपक जलाएं। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इस दिन त्रिकोण आकृति का झंडा लगाएं। इससे घर में कभी भी धन की हानि नहीं होगी। साथ ही घर में धन आगमन के नए-नए स्रोत खुलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर जल में दूध, दही, और शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में यश और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 
विज्ञापन

7 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
सावन के पहले सोमवार पर कन्या राशि के लोग एकाक्षी नारियल बांधकर अपने गल्ले और तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगेंगी।

8 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोग स्फटिक श्री यंत्र का लॉकेट सावन सोमवार के दिन गले में धारण करें। आप चाहें तो इसे घर में स्थापित भी कर सकते हैं। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

9 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आज के दिन चौदह मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें। साथ ही रोजाना शिव परिवार की पूजा करें। ऐसा करने से आप पर शिव जी की असीम कृपा बनी रहेगी।

10 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर शिव जी की उपासना करें। साथ ही इस दिन केले का पेड़ अपने घर में लगाएं। ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलेगा और धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी।

11 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर घर के ईशान कोण में सफेद आंकड़ा लगाएं और रोजाना इसकी पूजा करें। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

12 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
वहीं कुंभ राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

13 of 13
सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें उपाय - फोटो : horoscope 2023
मीन राशि
मीन राशि के लोग इस दिन घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें