फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: आज से शिव आराधना का महीना सावन शुरू, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

Thu, 14 Jul 2022 12:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
Zodiac sign In Sawan 2022: सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक निद्रा में होते हैं ऐसे में समस्त सृष्टि की जिम्मेदारी भगवान शिव के कंधों पर होती है। इसके साथ ही जो लोग सावन के महीने में अपनी पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, उनका घर खुशियों से भर जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर बरसती है और उनके घर में सुख-समृद्धि लाती है। इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों के लोगों को अपना वरदान देने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
विज्ञापन

2 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि : सावन में इस राशि के जातक पैसों से भरे रहेंगे. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का मौका मिलेगा। आप मंदिरों में दान भी कर सकते हैं। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि : इस माह में इस राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। उन्हें समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। उनके घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है। अपनी मेहनत से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की ओर से वे निश्चिंत रहेंगे।

4 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि: इस राशि के लोग समाज में सभी को प्रिय होंगे। वे जहां भी जाएंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती की कृपा भी उन पर बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगी। राजनीति में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि: ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। आपको व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। यदि आप नई संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन में इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि : इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में लोगों द्वारा अपने हाथों से दान-पुण्य का योग देखा जा रहा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर कोई नया वाहन आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें