Favourite Zodiac Sign Of Lord Shiva: सावन का महीना भोले भंडारी की पूजा आराधना के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस वर्ष 25 जुलाई से सावन का माह शुरू हो चुका है। सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव बहुत ही प्रिय होता है और जो शिवभक्त इस पवित्र माह में शिवजी की पूजा मन से करता है उसकी हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि शिव मंत्रों के जाप से जातकों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पवित्र महीने में कौन सी तीन राशियां है जिस पर हमेशा भगवान शिव की कृपा रहती है।