फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा खोलता है आपके भाग्यशाली और धनवान होने का राज, जानिए कैसे

Sat, 13 Feb 2021 11:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
सामुद्रिक शास्त्र में चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगो का आकार, रंगत, निशान आदि को देखकर मनुष्य के बार में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक किसी भी व्यक्ति के चेहरे के आकार नाक, कान, आंख और ठोढ़ी को देखकर जाना जा सकता है कि वह कितना भाग्यशाली है और उसके जीवन में धन है या नहीं। वैसे भी कहा जाता है कि आपका आपके बारे में बहुत सी बातें कह पाने में सक्षम होता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे चेहरा देखकर जाना जा सकता है कि आप है कितने भाग्यशाली...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
चौड़ा और गोल उठा हुआ मस्तक
जिन लोगों का मस्तक (माथा) चौड़ा और गोल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोगों उनके जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। चौड़ा और गोलाकार माथा एक दैवीय कृपा के ही समान माना जाता है। ऐसे लोग भाग्यशाली और धनवान होने के साथ ही उच्चपद और मान प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
चेहरे की अपेक्षा लंबी नाक
कुछ लोगों की नाक काफी लंबी होती है। भले ही लोगों को ऐसी नाक पसंद न हो, लेकिन जिन लोगों की नाक लंबी और चेहरे के अपेक्षा बड़ी होती है। ऐसे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। इन लोगों को विभिन्न स्तोत्रों से धन की प्राप्ति होती रहती है। यही कारण होता है कि इनके पास धन की कमी नहीं रहती है। ऐसी नाक वाली स्त्रियां बहुत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। विवाह के पश्चात इनके पति के घर में भी धन-संपत्ति बनी रहती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कान का आकार
कुछ लोगों को कान लंबे और पतले होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। ये लोग भाग्यशाली तो होते ही हैं, इनकी समझ भी बहुत अच्छी होती है।  ऐसा लोग बुद्धिमान भी होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चमकदार आंखों वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र का यह मानना है कि किसी भी व्यक्ति की आंखे चाहे किसी भी आकार छोटी हो या बड़ी, ये चमकदार और तेज से परिपूर्ण हैं तो माना जाता है कि ऐसे लोगों पर भगवान की कृपा होती है। ये लोग बहुत सौभाग्यशाली माने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chin प्रतीकात्मक तस्वीर
सुंदर ठोड़ी
अगर चेहरे में ठोढ़ी की बात की जाए तो यह किसी भी व्यक्ति के चेहरे में यदि ठोढ़ी बहुत ही आकर्षक लगती हो तो उस व्यक्ति की जीवन खुशहाल रहता है। एक उन्नत और सुंदर दिखने वाली ठोढ़ी न केवल सुंदरता में चार चांद लगाती है बल्कि वह व्यक्ति के सौभाग्यशाली और धनवान होने के बारे में भी बताती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें