White Spot on Nails: किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख, महीने, हाथ-पैर की बनावट, शरीर पर मौजूद तिल और हाथ ही रेखाओं के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। आपने अक्सर लोगों के हाथ के नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान देखे होंगे। सामुद्रिक शास्त्र में इनके कुछ अर्थ बताए गए हैं। हालांकि, ये धब्बे एक समय के बाद अपने आप धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं, लेकिन जितनी अवधि तक ये आपके नाखूनों पर मौजूद होते हैं, आपके जीवन से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेत दे कर जाते हैं। चिकित्सा विज्ञान व्यक्ति के नाखूनों पर पड़ने वाले निशान को उसके स्वास्थ्य के लिहाज से जोड़ कर देखता है, लेकिन समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ये निशान रुपये-पैसे और करियर से संबंधित चीजों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार नाखूनों पर पड़ने वाले इन धब्बों का क्या मतलब होता है...