फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से पूछा, कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं

Mon, 12 Oct 2020 05:02 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lakshmi pujan
हर व्यक्ति चाहता है कि वह धन-धान्य से परिपूर्ण रहे। उसके यहां किसी भी प्रकार का कोई अभाव न हो। लेकिन कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है जिसके कारण उनके के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। परंतु कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत मेहनत और मां लक्ष्मी की आराधना करने के पश्चात् भी दरिद्र रहते हैं। पौराणिक कथाओं में इसका कारण बताया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
maa lakshmi
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से प्रश्न किया कि आपकी पूजा और आराधना हर मनुष्य करता है। फिर भी कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री हरि की संगिनी मां लक्ष्मी ने कहा आवश्यक नहीं  है कि मेरी पूजा करने पर  हर व्यक्ति को धन की प्राप्ति हो क्योंकि पूजा के साथ व्यक्ति को कर्म भी अच्छे होना जरुरी होता है। प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार गरीब या अमीर होता है। मां लक्ष्मी ने इंद्रदेव को इस बारें में बताते हुए कहा कि पूजा करने के साथ पूरी श्रद्धा और सम्मान रखना भी आवश्यक होता है। जानते हैं कि और किन कारणों से नहीं होता है मां लक्ष्मी का वास..
विज्ञापन

3 of 5
जो लोग अन्न का निरादर करते हैं मां लक्ष्मी उनके या वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
जो लोग भोजन का निरादर करते हैं भोजन को बीच में छोड़कर उठ जाते हैं या अत्यधिक भोजन का उपभोग करते हैं। उनके यहां मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। ऐसे लोग अन्न और धन दोनों के लिए परेशानरहते हैं। ऐसे लोगों के यहां कभी सुख-शांति नहीं रहती है।
 
 
 
 
 

4 of 5
जिस घर में क्लेश या झगड़ा होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती है जहां पर हर समय झगड़ा या बिना बात के शोर होता हो। जहां पर शांति का अभाव हो मां लक्ष्मी की कृपा वहां नहीं होती है। इसलिए घर में शांति और खुशी का वातावरण रखना चाहिए।

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहां स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्त्रियों को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का स्वरुप माना गया है इसलिए कभी भी किसी स्त्री या फिर अपने घर की महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें