सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे ज्यादा मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं जिस कारण से ज्यादा समय तक राशियों पर इनका प्रभाव रहता है। शनि ग्रह का राशि परिवर्तन काफी मायने रखता है। शनि जब एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में जाते हैं तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि की ढैय्या। शनि एक साथ पांच राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं अब कब शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है और किन राशि पर शनि का प्रभाव रहेगा।
शनि अभी मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि 24 जनवरी 2020 से इस राशि में हैं। शनि के मकर राशि में होने से पांच राशियों पर इसका प्रभाव है। धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब किसी पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है तब उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। नौकरी में संकट और कार्यों में लगातार बाधाएं आती हैं।