फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: राशि अनुसार जानें किस रंग की राखी आपके भाई के लिए होगी शुभ

Sun, 26 Jul 2020 12:53 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
रक्षाबंधन 2020 - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन का त्योहार 3 अगस्त को है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं। राखी एक प्रकार का रक्षा सूत्र होता है जिसे बांधकर बहनें अपने भाई के सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं इस दौरान भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। बाजार में रंग बिरंगी राखी मिलती हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, बहनों को राखी अपने भाई की राशि के अनुसार, बांधना चाहिए। राखी का रंग भाई की राशि के अनुसार चुनना बेहद शुभ होता है। 
विज्ञापन

2 of 12
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला
मेष
यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वृष
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।

4 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
मिथुन
इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।
विज्ञापन

5 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कर्क
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से आपके जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी
विज्ञापन

6 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंह
इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें। उनके लिए सही होगा।
विज्ञापन

7 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : self
कन्या
इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।

8 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
तुला
इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।

9 of 12
raksha bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
धनु
इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

10 of 12
raksha bandhan - फोटो : सोशल मीडिया
मकर
इस राशि के स्वामी शनिदेव है। इन्हें न्याय का देवता कहा गया है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।

11 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : mau
कुंभ
इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर गहरे हरे रंग का रूद्राक्ष का माला पहनना चाहिए। बहनों को अपने भाई के लिए राखी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

12 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया
मीन
इस राशि के लोगों को सुनहरा हरा रंग का राखी खरीदना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए पीले रंग की राखी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें