फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Transit 2020: राहु आज बदल रहे हैं अपनी राशि, इन आठ राशिवालों को होगा जबरदस्त फायदा

Wed, 23 Sep 2020 08:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
राहु का वृष राशि में गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला
राहु देव आज अपनी राशि बदल रहे हैं। वे मिथुन राशि से वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस राशि में वे 18 माह तक स्थिति होंगे। राहु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। लेकिन आठ राशियों पर राहु का गोचर लाभकारी रहने के प्रबल संकेत दे रहा है। ये आठ राशियां इस प्रकार हैं...





 
विज्ञापन

2 of 9
राशि
मेष राशि
राहु का धन भाव में प्रवेश आपके लिए सफलता के कई द्वार खोलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होने के साथ काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस आने की उम्मीद रहेगी। महंगी वस्तुओं का क्रय लग्जरी जीवन व्यतीत करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
राशि
वृषभ राशि
आपको यह परिवर्तन अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। स्थान परिवर्तन भी चाह रहे हों तो प्रयास करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए हैं कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो आगे बढ़ें परिणाम अनुकूल रहेगा।

4 of 9
राशि
कर्क राशि
राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। इस स्थान पर गोचर करते हुए राहु जातक के सभी समस्याओं का हल करते हैं और विषम परिस्थितियों से निकाल कर उसे सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाते हैं। अन्य ग्रहों की भी गोचर स्थितियां आपकी सफलता के अच्छे संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
राशि
सिंह राशि
राहु का गोचर आपके लिए अनुकूल फलकारक सिद्ध होगा। छोटे स्तर से भी कार्य करके आप सफलता की ऊंचाई पर पहुंचेंगे। इस स्थान पर राहु राजनीति के लिए सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं इसलिए शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा वरिष्ठ सदस्यों से संबंध बनाए रखेंगे तो कठिनाइयां स्वतः ही दूर होती जाएंगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी चुनाव संबंधी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक उन्नति होगी।
विज्ञापन

6 of 9
राशि
कन्या राशि
नए कार्य और व्यापार आरंभ करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। लाभ के अनेकों अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना तो अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर राहु का गोचर आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
राशि
वृश्चिक राशि
राहु का गोचर आपके लिए कई तरह की सफलताओं के द्वार खोलेगा। प्रतीक्षित पड़े कार्यों का निपटारा होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख मिलेगा। अधिकारियों से मधुर संबंध बनेगे। शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतियोगियो के लिए गोचरफल अनुकूल रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए गोचर और भी अनुकूल रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में कुछ विलंब हो सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि तो बढ़ेगी ही अध्यात्म के क्षेत्र में भी अच्छी अनुभूति होने के योग।

8 of 9
राशि
धनु राशि
राहु का गोचर कठिन परिस्थितियों से लड़ने में मदद तो करेगा ही साथ ही आने वाली सभी समस्याओं को भी हल भी करेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध पर हस्ताक्षर भी हासिल करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

9 of 9
राशि
मीन राशि
यह गोचर आपको साहसी तथा पराक्रमी बनाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी। आपके लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। राजनीतिज्ञों तथा शीर्ष अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। चुनाव संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो असर अनुकूल है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी राहु का प्रभाव बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें